झांसी: झांसी में हैदराबादी वेज बिरियानी में हड्डी निकलने का आरोप, पैक कराकर युवक ले गया था बिरियानी, हिंदू संगठन ने की नारेबाजी
Jhansi, Jhansi | Feb 27, 2025 झांसी में एक बार फिर वेज बिरियानी में कथित हड्डी निकलने का मामला सामने आया है। यहां हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके द्वारा पैक करा कर ले जाई गई वेज बिरियानी में हड्डी निकली है। इसके बाद मौके पर हिंदू संगठन भी पहुंच गए और संचालक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले को शांत कराया।