झांसी: ग्राम करगुवां के पास बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार टेलर की विवाह समारोह से लौटते समय हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Feb 26, 2025 चिरगांव थाना इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार टेलर की मौत हो गई। वह एक विवाह समारोह से लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चिरगांव के ग्राम मोड़ खुर्द निवासी श्रीलाल वर्मा टेलरिंग का काम करते थे। भाई प्रेमनारायण ने बताया कि श्रीलाल गांव में ही दुकान खोले हुए थे। को वह ग्राम करगुवां में एक शादी समारोह मे गए थे।