छीपाबड़ोद: छीपाबडौद के कब्रिस्तान क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, टला बड़ा हादसा
छीपाबडौद क़स्बे में इन दिनों आगजनी की घटनाएं ज्यादा हो रही है कस्बे के कब्रिस्तान क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई वही आग ने देखते ही देखते आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप सा मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया