मुरैना नगर: सुर्जनपुर में टूटे तार से करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, खेलते समय हुआ हादसा
मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के सुर्जनपुर गांव में आज मंगलवार दोपहर आंधी के दौरान पेड़ की डाली गिरने से हाईटेंशन तार टूटकर जमीन पर आ गिरा। खेलते समय ढाई साल का राघव उसके संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया,पंचनामा देकर शव घर ले गए।