बेल्थरा रोड: टंगुनिया में भूमि विवाद को लेकर पटीदारों ने किया जानलेवा हमला, लोहे के रॉड से पिता-पुत्र जख्मी, 3 पर हुआ मुकदमा
उभांव थाना के टंगुनिया में भूमि विवाद को लेकर पटीदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण लोहे के रॉड से चोट लगने के कारण शशिभूषण यादव एवं सौम्य कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों को सर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पीआरवी पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।