बासोदा: बासौदा नगर में पोषण संजीवनी अभियान के तहत कुपोषण मुक्ति के लिए किट बांटी गई
Basoda, Vidisha | Jul 11, 2025 बासौदा नगर मे शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन के विशेष अभियान के तहत पोषण संजीवनी अभियान का आयोजन किया है। इस अभियान का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता से कुपोषण जैसे गंभीर विषय पर सामूहिक प्रयास कर विदिशा जिले को कुपोषण मुक्त बनाना है। इस अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को तीन माह के लिए विशेष रूप से तैयार पोषण संजीवनी किट का वितरण किया जा रहा है।