बासोदा: बासौदा के बहलोट स्थित श्मशान घाट में लोगों को अंतिम संस्कार करने में हो रही है परेशानी
Basoda, Vidisha | Jul 10, 2025 बासौदा के बेहलोट बायपास स्थित श्मशान में बुधवार शाम को एक 80 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार करने में परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण शेड से पानी की धार सीधे चिता पर गिरने से आग दो बार बुझ गई। परिवार ने बाजार से पॉलीथिन मंगवाकर चादरों पर डाली, तब जाकर अंतिम संस्कार संभव हो सका। श्मशान शेड की चादरें टूटी हुई हैं और कुछ गायब हैं। बारिश