इटावा जैन मंदिर नाभि नंदन हितोपदेशनी सभा के चुनाव रविवार को इटावा जैन मंदिर में संपन्न हुए थे। जिसमें कुल 74 प्रत्याशी मैदान में थे चुनाव में 31 सदस्यों के लिए 1322 जैन समाज के लोगों ने मतदान किया था वही सोमवार सुबह 8:00 बजे से इटावा जैन मंदिर में मतगणना शुरू की गई। जिसमें पहले राउंड के रिजल्ट घोषित किए गए।