निवाड़ी: ओरछा में श्री राम-जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर और एसपी ने किया दौरा
Niwari, Niwari | Nov 2, 2025 भगवान रामराजा की नगरी ओरछा मे होने वाले श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार की रात करीब 9 बजे निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने अधिकारियों के साथ ओरछा नगर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, अधिकारियों ने बारात मार्ग, यातायात व्यवस्था कि जानकारी ली।