77वें गणतंत्र दिवस का पर्व जैसीनगर में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सोमवार सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय सहित सभी शासकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज वंदन के पश्चात उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। शासकीय कार्यालय में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया।