जौनपुर के मड़ियाहूं नगर में बुधवार शाम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया। उप जिलाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।