सासाराम: सड़क सुरक्षा माह के तहत सदर अस्पताल सासाराम में परिवहन विभाग ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
Sasaram, Rohtas | Jan 28, 2025 सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन विभाग ने सदर अस्पताल सासाराम के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया। मोटरयान निरीक्षक गुड्डू कुमार ने शिविर का उद्घाटन कर रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा माह (1-31 जनवरी) के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग व यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया जा रहा है।