सासाराम: सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक बालक गिरा, कटा पैर
Sasaram, Rohtas | Jan 28, 2025 सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान 16 वर्षीय चंद्रदीप कुमार ट्रेन के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह इंटर की परीक्षा सेंटर देखने के लिए सासाराम से डेहरी जा रहा था। धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से दुर्घटना हुई। बालक का पैर कट गया और उसे सासाराम सदर अस्पताल ले जाया गया।