इकौना: गजेड़ी गंज चौराहे पर बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति घायल, इलाज के लिए सीएचसी इकौना पहुंचाया गया
गंजेडीगंज चौराहे पर बीती रविवार रात्रि बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, बताया जा रहा की घायल किसी भोज में शामिल होने के बाद पैदल वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से उन्हें एक बाइक ने टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हो गया।