इकौना: भगवानपुर बनकट सरयू नहर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, CHC से उपचार के बाद बहराइच हुआ रेफर
भगवानपुर बनकट सरयू नहर के पास बीती रविवार रात ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया, घायल को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर किया है। बताया जा रहा की घायल बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं वहीं रविवार रात्रि को दुकान बंद करके घर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।