अनूपपुर: धनगवा में बिना चार्जिंग के खड़ी ई-स्कूटी में धमाका, बैटरी फटने से घर का सामान राख, थाने में शिकायत दर्ज
ग्राम धनगवा में एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां बिना चार्जिंग खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी अचानक फट गई। धमाके के बाद लगी आग ने तेजी से घर को चपेट में ले लिया, जिससे राजेंद्र विश्वकर्मा के घर में रखा फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है।