पन्ना: पन्ना में काल बनी 'रेत की रफ्तार': इकलौते कमाऊ पिता को ट्रैक्टर ने रौंदा, 5 बेटियों के सिर से उठा साया!
Panna, Panna | Jun 13, 2026 पन्ना से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ बेलगाम दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों ने एक और हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया है। धरमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतैनी में शुक्रवार की शाम बालू से भरे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे चल रहे 45 वर्षीय रज्जू प्रसाद सेन को बेरहमी से रौंद दिया।