बाड़मेर: प्रभारी सचिव ने कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक
Barmer, Barmer | Aug 8, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में झंडो की व्यवस्था करवाते हुए व्यापक स्तर पर तैयारी सुनिश्चित की जाए। हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट कॉन्फ्रेंस हॉल में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी के संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह बात कही।