ऋषिकेश: आईडीपीएल में स्ट्रांग रूम में भारी भीड़, आज मतगणना जारी, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना, कुछ के परिणाम घोषित हुए
नगर निगम चुनाव को लेकर आईडीपीएल में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं पर मतगणना हो रही है। पूरे ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्ड प्रत्याशियों का भविष्य और मेयर प्रत्याशियों का भविष्य आज यहां पर प्रणाम घोषित होने के साथ ही तय हो जाएगा। फिलहाल कुछ वार्डों के परिणाम निकल चुके हैं।पहले राउंड घोषित हो चुका है। जिसमें भाजपा लीड कर रही थी।