मिलक: थाना शहजादनगर के दिल्ली-लखनऊ एनएच-24 पर एक तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, महिला की हुई मौत
Milak, Rampur | Feb 23, 2024 थाना शहजादनगर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाइवे 24 पर एक तेज रफ्तार बस ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। पैदल जा रही महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी शहजादनगर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है व शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, बस चालक को कब्जे में ले लिया गया है।