गभाना: हाईवे पर भरतरी के पास ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, हादसे में चालक घायल हुआ
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर एक सड़क हादसे में टेंपो चालक घायल हो गया। मामला भरतरी के पास रूस्तमपुर ढोला मोड़ का है, जहां सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि गभाना क्षेत्र के गांव कलुवा निवासी साेनू मंगलवार दोपहर में करीब 1:30 बजे अपनी पत्नी के साथ टेंपो से अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।