सुसनेर: राम मंदिर चंदा चोरी पर रेस्ट हाउस पर मीडिया से बोले सांसद रोडमल नागर: दोषियों को मिलेगी ऐसी सजा कि रूह कांप जाएगी!
आज रविवार की दोपहर डेढ़ बजे स्थानीय रेस्ट हाउस पहुँचे सांसद रोडमल नागर ने अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बयान दिया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस चोरी में जो भी शामिल है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा पाप नही करे।