बबेरू: बघैला गांव में बकरी चराने गए किशोर के हाथ में फूटा पटाखा, गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से मेडिकल कॉलेज बाँदा रिफर
Baberu, Banda | Jun 16, 2026 बघैला गांव निवासी राजेंद्र पुत्र मिथलेश 14 वर्ष यह आज मंगलवार की दोपहर अपनी बकरी चराने के लिए खेतों की तरफ गया हुआ था, तभी खेतो मे राजेन्द्र को एक पटाखा मिला, जिसको जिसको उठा लिया जिससे पटाखा फूट गया, जिससे हाथो मे गंभीर रूप से घायल हो गया,जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद रिफर कर दिया।