बागपत: रिवर पार्क स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर पिकअप गाड़ी सांड से टकराई, हादसे में सांड घायल और पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त
पुराना कस्बा बागपत निवासी इमरान ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे जानकारी देते हुए बताया कि रिवर पार्क स्थित दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर देर रात तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी एक सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त तथा सांड घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई।