खगड़िया: अलौली में दबंगों ने पिता-पुत्र पर किया हमला, दोनों घायल
बुधवार को दिन के चार बजे अलौली में खेत में जमीन से मिट्टी काटने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही कुछ दबंगों ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। हमला में अलौली के बिन्देश्वरी व उसके पुत्र पप्पू ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।