फतेहपुर–जम्हेता सड़क मार्ग पर रविवार को पहाड़पुर के पास एक ट्रक खराब हो जाने से भीषण जाम लग गया। ट्रक में गियर की तकनीकी खराबी आने के कारण वह सड़क के बीच खड़ा हो गया, जिससे दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब छह घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।