नानपारा: नारायणपुर कला के सरयू तटबंध का एमएलसी ने किया निरीक्षण, कटान से बचाव के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
तहसील नानपारा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड बलहा के ग्राम नरायनपुर कला में सरयू नदी के कटान से सुरक्षा के लिए चल रही परियोजना को सफलता मिली है। इस परियोजना से तपसी बाबा मंदिर भी सुरक्षित रहेगा। इसी क्रम में जनपद की विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी ने गांव का दौरा कर सरयू तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया। एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी रविवार शाम 5 बजे गांव पहुंचीं।