मुरैना नगर: किशनपुर हत्याकांड,दो मोबाइल में कैद है चार मौतों का सच,दो साल पुराने विवाद और चरित्र शंका की हर परत खंगाल रही पुलिस।
मुरैना शहर से सटे किशनपुर गांव में बीते रोज हुए हत्याकांड में पुलिस को दो मोबाइल से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।जांच में सामने आया कि बलराम और पत्नी रवीता के बीच दो साल से चरित्र शंका को लेकर विवाद चल रहा था। बलराम का लॉक स्मार्टफोन साइबर जांच के लिए भेजा गया है, जबकि रवीता के की-पैड फोन की कॉल डिटेल निकाली जा रही है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।