बाहरी जिला की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने 1 प्रोक्लेमद ऑफेंडर को गिरफ्तार किया है, जो पहले से 30 से ज्यादा आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। इस कुख्यात बदमाश की पहचान प्रदीप उर्फ पुची के रूप में हुई है, यह पीरागढ़ी का रहने वाला है। यह बदमाश पश्चिम विहार ईस्ट थाना का घोषित बैड कैरेक्टर भी है।