कुदाहातु गांव में सोमवार शाम पांच बजे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर गांव में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांव में पिछले एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।