बलिया जिला अस्पताल में संचालित OPD की सच्चाई तब उजागर हुई जब मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे OPD में डॉक्टरों की कुर्सी खाली मिली। बाहर मरीजो की भीड़ लगी हुई थी, कोई दो घण्टे से तो कोई 1 घण्टे से डॉक्टर साहब की राह देख रहे थे।इसबीच मौके पर पहुँचे आरटीआई एक्टिविस्ट प्रेम वर्मा ने बदहाल जिला अस्पताल के खिलाफ आवाज बुलंद किया।