देहरादून: SSP अजय सिंह ने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बच्चे के अपहरण और बिक्री वाले गिरोह का किया खुलासा
एसएसपी अजय सिंह ने बच्चे का अपहरण कर उसे बेचने वाले गिरोह का किया खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राकेश, तानिया, प्रियंका और सेंटी को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में अभियुक्त राहुल वांछित है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं अभियुक्तो की निशानदेही पर अपहरण किये गये दो वर्ष के बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है