देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन, निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने सामान्य प्रेक्षकों को दिया प्रशिक्षण
नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय में सामान्य प्रेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में प्रेक्षकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने तैनात प्रेक्षकों को स्थानीय निकायों की सामान्य जानकारी साझा की हैं