पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में पूर्व CM हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की मूर्ति का किया अनावरण
बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सफेद कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।