पटना ग्रामीण: बापू सभागर में सीएम नीतीश कुमार ने 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों को दिया नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सुबह 11 बजे बापू सभागार में 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर भी बने अवर निरीक्षक बने हैं। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा बिहार के डीजीपी, मुख्य सचिव के अलावा पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।