पटना ग्रामीण: बापू सभागार में सीएम नीतीश कुमार ने DGP के सामने जोड़े हाथ, बहाली को लेकर किया अनुरोध
बापू सभागार में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से हाथ जोड़ लिए। सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे डीजीपी की तरफ हाथ जोड़ते हुए CM नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो अधिकारी लोग से यही कहना चाहेंगे कि तेजी से बहाली करिए। हमारा कहना है कि अगले साल चुनाव से पहले ही पूरे तौर पर बहाली कर लीजिए, ताकि महिलाओं की पुलिस में संख्या 35 फ़ीसदी हो जाए।