सिराथू: सैनी इलाके में हाइवे पर उल्टी दिशा में आ रही स्कूटी और कंटेनर ट्रक में हुई भिड़ंत, दोनों स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल
बृहस्पतिवार शाम सैनी थाना इलाके के नेशनल हाईवे पर उलटी दिशा से आ रही एक स्कूटी और एक कंटेनर ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है।इस घटना में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सिराथू सरकारी अस्पताल भेजा है।दोनों युवक टांडा गांव के रहने वाले हैं।जीतू सिंह और रणजीत सिंह उनके नाम बताएं जाते हैं।