सिराथू: पहाड़पुर कोदन में जमीन कब्जा के लिए माफियाओं ने जेसीबी से तुड़वाया पानी टंकी का कंट्रोल रूम, एसडीएम ने कहा- होगी कार्रवाई
बृहस्पतिवार सुबह पहाड़पुर कोदन गांव की पानी की टंकी का कंट्रोल रूम टूटा देखकर भारी भीड़ जमा हो गई।इलाके में पानी सप्लाई देने वाला कंट्रोल रूम टूटने से हड़कंप मच गया।बताया जाता है की जमीन कब्जा के नियत से जेसीबी मशीन लगवा कर बुधवार की रात यहां तोड़फोड़ की गई है।जल निगम के पास कोई जवाब नहीं था।सिराथू एसडीएम ने इस मामले में कहा-जाँच पड़ताल के बाद कार्रवाई होगी।