वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिदेव मंदिर के पास स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का शनिवार को एसओजी टीम ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन युवतियों, दो पुरुषों और गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।