देवबंद: नानौता के ईदगाह रोड पर पानी में पड़े युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, शव की पहचान नहीं हो सकी, पुलिस जांच में जुटी
नानौता नगर के ईदगाह रोड स्थित रूहाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नानौता थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।