पूरनपुर: कलीनगर मार्ग पर गुरुद्वारा के पास ई-रिक्शा पलटा, दो लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर गुरुद्वारा के पास मंगलवार ई-रिक्शा पलट जाने से दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार नवदिया धनेश निवासी दीनदयाल, ककरौआ निवासी कुंती तथा ई-रिक्शा चालक सहित कुल चार लोग ई-रिक्शा में सवार होकर नवदिया धनेश से पूरनपुर आ रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा गुरुद्वारा के पास पहुंचा, तभी पलट गया।