सिलवानी विधानसभा के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने मंगलवार को मानपुर, ढिमरोली, मूडला, कोहनिया और आसपास के गांवों में जन संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और तत्काल अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।