बालोद: गंगरेल नहर टूटी: करहीभदर–मुजगहन के बीच पानी का तेज बहाव, खेत तालाब में तब्दील, किसानों की चिंता बढ़ी
Balod, Balod | Apr 25, 2026 बालोद जिले में गंगरेल नहर फूटने से हालात गंभीर हो गए हैं। करहीभदर से मुजगहन के बीच नहर टूटने के कारण हजारों लीटर पानी लगातार बह रहा है। जिससे आसपास के किसानों के खेतों में पानी भर गया है। कई खेत पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गए हैं। जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।