सलोन: सूची कस्बे और दरसवाँ कस्बे के बीच पिकअप वाहन ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, दो से तीन लोगों को आई मामूली चोटें
30:4:2026 को 2:00 दोपहर के करीब सलोन कोतवाली क्षेत्र के सूची कस्बे व दरसवाँ कस्बे के बीच पिकअप वाहन ने एंबुलेंस में मारी टक्कर। वही एम्बुलेंस में बैठे मरीज सुमन, राजकुमार निवासी कटेहा व एंबुलेंस चालक को आई मामूली चोटे। घायलों को इलाज के लिए दूसरे एंबुलेंस से भेजा गया चिकित्सालय इलाज के लिए। पिकअप वाहन चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।