एटा: गंज रोड़ गांव रामनगर सैयद के समीप अनियंत्रित कंटेनर के पलटने से चालक-परिचालक घायल, एक की हालत गंभीर, MC से किया रेफर
Etah, Etah | May 30, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार को कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया,सवार चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को कंटेनर से बाहर निकाला। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।