नव युवक अधिवक्ता समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला ज़ज अरविन्द कुमार मिश्र को शपथ दिलाई। समारोह मंगलवार को तहसील प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र एवं विशिष्ट सिविल जज जूनियर डिविजन चुनार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अतिथियों का बुके और माला पहनकर स्वागत किया।