दुधि: बघाडू गांव में दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरपुरा निवासी 28 वर्षीय चंद्रावती देवी पत्नी विजय शंकर, और बरपान निवासी 46 वर्षीय अखिलेश राम पुत्र स्व. बालचंद राम के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।