मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में अपने परिवार से मिलने जाने से नाराज हुई पत्नी ने पति को खाने में दिया जहर, हालत बिगड़ने पर भर्ती
थाना मझोला इलाके के जयंतीपुर टीचर कॉलोनी में फारुख पुत्र महबूब नाम के व्यक्ति ने,अपनी पत्नी आसिया पुत्री अब्दुल सलीम पर खाने में जहर मिलाकर देने के आरोप लगाया है। खाना खाने के दौरान हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फारूक ने बताया 6 महीने पहले उसकी शादी हुई थी, बीते तीन महीने से वह किराए पर है।