मुरादाबाद: थाना सिविल लाइन में लैक्मे एकेडमी संचालिका सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दी जानकारी
थाना सिविल लाइन में धर्मांतरण की मुहिम चलाने के आरोपों से घिरी लैक्मे एकेडमी की डायरेक्टर रक्क्षंदा खान और उसके पति शाहनवाज समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने एकेडमी को सील कर दिया है। लैक्मे एकेडमी में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही कुछ हिंदू छात्राओं ने रक्क्षंदा खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए 2 दिन पहले डीएम अनुज सिंह से मामले की शिकायत की थी।