विराट हिंदू सम्मेलन की अखिल भारतीय श्रृंखला के अंतर्गत देशभर में एक साथ हो रहे लगभग अस्सी हजार आयोजनों की कड़ी में रविवार को सीमलवाड़ा खंड द्वारा भी भव्य आयोजन किया गया। सीमलवाड़ा, गड़ा पट्टा, पीठ, पाड़लिया, किशनपुरा, खंडिया, अलवर, तंबोलिया सहित आसपास के गांवों के सहयोग से सीमलवाड़ा हनुमान मंदिर से गंगाजल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ।